जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने सरदार पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में ‪जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी व भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आधुनिक भारत के महान शिल्पकार, लौह पुरुष ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने अपने कठोर परिश्रम, दृढ़ इच्छा-शक्ति और दूरदर्शिता से रियासतों में बंटे देश को एक सूत्र में पिरोने का भगीरथ कार्य किया था। उनके द्वारा देशहित में किये गये महान कार्यों को युगों-युगों तक याद किया जायेगा।

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा- देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाली, अद्भुत साहस की मिसाल, लौह-महिला, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी का जीवन चिरकाल तक देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *