समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के शिल्पकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं!

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपनी ‘लौह इच्छाशक्ति’ और कूटनीतिक दूरदर्शिता से सैकड़ों रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोकर एक सशक्त देश की नींव रखी। किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष हो या स्वतंत्र भारत की आंतरिक सुरक्षा का ढांचा, उनका राष्ट्रव्यापी दृष्टिकोण हर देशवासी के लिए एक आदर्श है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से ओत-प्रोत उनका पूरा जीवन हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता है।

वंशिका सोनकर ने कहा, ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी के अदम्य साहस, फौलादी संकल्प तथा राष्ट्र की एकता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान से प्रेरणा लें। एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान व देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का उनका संकल्प हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *