अमर शहीद करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत के महान क्रांतिकारी, माँ भारती के वीर सपूत करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, मां भारती को अंग्रेजी हुकुमत की गुलामी से आज़ाद कराने के लिए मात्र 19 वर्ष की अल्प आयु में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले देश के महान क्रांतिकारी, अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, मातृभूमि की आजादी के लिए मात्र 19 वर्ष की आयु में फांसी के फंदे को चूमने वाले, शौर्य, साहस, त्याग एवं बलिदान की मूर्ति महान देशभक्त, अमर क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा जी ने अपने प्राणों की आहुति देकर देशवासियों को स्वतंत्रता आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। देश के लिए उनके महान बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *