समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने सन्देश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में कार्यरत समस्त मीडिया कर्मियों, पत्रकार बंधुओं एवं सभी देशवासियों को “राष्ट्रीय प्रेस दिवस” की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

प्रेस व मीडिया के साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, स्वाधीनता आंदोलन से लेकर आजादी के अमृत काल तक की इस यात्रा में अपनी निष्पक्ष सोच और स्वतंत्र विचारधारा से प्रेस ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाते हुए भारत के निर्माण में प्रेस का योगदान सराहनीय है।

वंशिका सोनकर कहा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु एक सजग प्रहरी के रूप में आप सभी पत्रकार बंधुओं के द्वारा दिया जा रहा योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ से जुड़े सभी पत्रकारों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *