बाबा नीम करोली महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महान संत बाबा नीम करोली महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पितकर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, महान संत, हनुमान जी के अनन्य भक्त परम पूज्य बाबा नीम करोली महाराज जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। उनका सरल एवं आध्यात्मिक जीवन आज भी असंख्य श्रद्धालुओं को निस्वार्थ सेवा और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की शिक्षा देता है।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- महान संत बाबा नीम करोली महाराज जी ने प्रेम, सेवा, करुणा और भक्ति को मानव जीवन का आधार बनाया। सेवा, भक्ति, करुणा और मानवता के प्रति समर्पण से परिपूर्ण उनका जीवन सदैव समाज को आध्यात्मिक एवं मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *