गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने राष्ट्रगान के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से अलंकृत गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर (टैगोर) की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय दृष्टि एवं दर्शन को विश्वपटल पर स्थापित कर माँ भारती के गौरव और गरिमा को अभिवर्धित करने वाले राष्ट्रगान के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से अलंकृत गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर (टैगोर) जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। उनका उत्कृष्ट लेखन एवं कालजयी रचनाएं हम सभी के लिए पाथेय हैं।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता व विश्वविख्यात कवि गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर (टैगोर) जी की रचनाएं, भावशीलता और रचनात्मकता भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपनी कालजयी रचनाओं, राष्ट्रप्रेम और भारतीय दर्शन के माध्यम से देश को आत्मगौरव और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। उनकी लेखनी, विचार और साहित्य आने वाली पीढ़ियों को सृजन, सोच, संवेदनशीलता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *