देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- अपनी अद्भुत कला और कठिन परिश्रम से भारतीय संस्कृति व विरासत को जीवंत रखने वाले देश के सभी बुनकर भाई-बहनों एवं समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हथकरघा उद्योग से जुड़े बुनकरों एवं शिल्पकारों के तकनीकी सशक्तिकरण, कौशल संवर्धन और आर्थिक समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आइए, इस विशेष अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय हथकरघा उद्योग को सशक्त बनाने का संकल्प लें।