देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने वार्ड के भीतर विकास कार्यों को लेकर गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही हैं। वे जनता के बीच जाकर लोगों की समस्याओं को सुन रही हैं और जनता की उन सभी तकलीफों को दूर करने का प्रयास कर रही हैं।
अपनी इन्हीं कोशिशों के चलते इंदिरा कॉलोनी वार्ड की पार्षद वंशिका सोनकर ने बीते रोज वार्ड के नेपाली टिब्बा क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की परेशानियों के बारे में जाना और वहाँ होने वाले विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सभी समस्याओं के निवारण का भरोसा दिलाया।

पार्षद वंशिका सोनकर ने क्षेत्र में नई विद्युत लाइटें लगवाने, नालियों के निर्माण, सड़क की मरम्मत के कार्य और जहां-जहां पुस्ते एवं आरसीसी वॉल का कार्य होना है, उन सभी स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और परेशानियां भी जानीं, ताकि जरूरत के अनुसार कार्यों को प्राथमिकता दी जा सके।
क्षेत्र की पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वे इंदिरा कॉलोनी वार्ड के विकास के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही हैं और वार्ड संख्या 18 को एक आदर्श वार्ड बनाना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि वार्ड के विकास को लेकर वे क़ई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रही हैं जिन्हें जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।