प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, साहस, शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक, प्रथम भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देने वाले प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि व कोटि-कोटि नमन। उनका जीवन हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और अडिग हौसले की अलख जगाता रहेगा।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, कुछ वीर अपनी आयु से नहीं, अपने अदम्य साहस और बलिदान से इतिहास रचते हैं… मेजर सोमनाथ शर्मा जी ने मात्र 24 वर्ष की आयु में श्रीनगर के बड़गाम मोर्चे पर मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका अदम्य शौर्य उन्हें स्वतंत्र भारत के प्रथम परमवीर चक्र का गौरव दिला गया। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रनिष्ठा सदैव देशवासियों के हृदय में जीवंत रहेंगे। अमर बलिदानी मेजर सोमनाथ शर्मा जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *