देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, न्याय, सत्य एवं सदाचार के प्रतीक भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन दिवस के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, भगवान श्री चित्रगुप्त जी से प्रार्थना है कि वे सभी को सत्य के मार्ग पर चलने, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा सदैव सत्कर्म करने की प्रेरणा एवं शक्ति प्रदान करें।