पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे, अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *