महान राष्ट्रचिंतक स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर जनसेवी वंशिका सोनकर ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महान राष्ट्रचिंतक स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- महान राष्ट्रचिंतक, आध्यात्मिक चेतना के अग्रदूत एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- स्वामी विवेकानंद जी ने अपने ओजस्वी विचारों, आध्यात्मिक दृष्टि और राष्ट्र जागरण के संदेश से भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई। उनका जीवन युवाओं में आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति, सेवा और चरित्र निर्माण की प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। उनके आदर्श और विचार हमें राष्ट्र निर्माण के पथ पर कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *