पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर जनसेवी वंशिका सोनकर ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने देश के महान क्रांतिकारी व अमर बलिदानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- देश के महान क्रांतिकारी, प्रख्यात कवि, काकोरी कांड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एवं हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ जाने वाले अमर शहीद, भारत माँ के वीर सपूत पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- अंग्रेजों के खिलाफ चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने के लिए क्रांतिकारियों ने काकोरी कांड को अंजाम दिया था, इस मामले में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अंग्रेजी सरकार ने इन सभी क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- काकोरी कांड के नायक और स्वतंत्रता संग्राम की चेतना के अग्रदूत बिस्मिल जी ने अपने शब्दों से जहां युवाओं को जगाया, वहीं अपने शौर्य से ब्रिटिश सत्ता की नींव हिला दी। उनकी लेखनी और बलिदान आज भी हर भारतीय को अपने कर्तव्य की याद दिलाते हैं।

वंशिका सोनकर ने कहा- माँ भारती को ग़ुलामी की जंजीरों से आज़ाद करवाने में महान क्रांतिकारी एवं अमर बलिदानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी के महत्वपूर्ण योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश उनकी शहादत को युगों-युगों तक याद रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *