जनसेवी वंशिका सोनकर ने ‘अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस’ के अवसर पर दिया विशेष संदेश

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को ‘अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं! न्याय लोकतंत्र की सबसे सशक्त नींव और अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। आइए, हम सभी समानता, निष्पक्षता और सुलभ न्याय व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें, ताकि प्रत्येक नागरिक सम्मान और विश्वास के साथ आगे बढ़ सके।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- न्याय तभी सार्थक है, जब वह सभी के लिए समान और सुलभ हो। अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर आइए, समान न्याय, समान अधिकार और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें। यही एक सशक्त, समरस और लोकतांत्रिक राष्ट्र की आधारशिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *