देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर जनता को जागरूक करने हेतु विशेष सन्देश दिया है।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने का प्रण लें। कानून और न्याय व्यवस्था के साथ हम सभी का यह कर्तव्य है कि महिलाओं को सहज और सुरक्षित माहौल देकर समाज में आपराधिक घटनाओं को कम करने का प्रयास करें। महिलाओं के प्रति हिंसा, उत्पीड़न और भेदभाव किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं है। महिलाओं की गरिमा, सम्मान, सुरक्षा और समानता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने सभी से आह्वान करते हुए कहा, आइए, इस अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर संकल्प लें कि महिलाओं के विरुद्ध हर प्रकार की हिंसा और अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएंगे तथा ऐसा समाज बनाने में योगदान देंगे, जहाँ हर महिला भयमुक्त होकर, सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी सके। आवाज उठाएं, हिंसा मिटाएं, महिला सम्मान सुनिश्चित करें। इस ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस’ पर खुद से एक वायदा करें कि आसपास हो रही महिलाओं के प्रति हिंसा को रोकेंगे और समर्थ भारत के निर्माण में भागीदार बनेंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस की शुभकामनाएं।