देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- सत्य, अहिंसा और शांति के दूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा “जय जवान, जय किसान” के अमर उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर राज्य निर्माण आन्दोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा- रामपुर तिराहा गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर राज्य आंदोलनकारियों को कोटि-कोटि नमन। राज्य आंदोलनकारियों के अदम्य साहस, बलिदान और संघर्ष के परिणामस्वरूप ही पृथक उत्तराखण्ड राज्य का गठन संभव हुआ। पृथक राज्य उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर राज्य आंदोलनकारियों को शत्-शत् नमन।