छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी के पावन अवसर पर शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, आप सभी को छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह मंगल पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं वैभव लाये, आप सभी के जीवन से चिंता और दु:खों का नाश हो तथा आप सभी को स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त हो, यही कामना है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी के पर्व का वर्णन करते हुए कहा कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी मनाई जाती है जिसे हम छोटी दिवाली के रूप में भी जानते हैं। इस दिन पर काली माता, हनुमान जी और यमराज जी की भी पूजा का विधान है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भौमासुर नाम का एक राक्षस था जिसे नरकासुर भी कहा जाता है, उसके अत्याचारों से तीनों लोकों में हाहाकार मचा हुआ था। चतुर्दशी तिथि पर ही भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था और संसार को उसके अत्याचारों से मुक्त किया था। इसलिए इस तिथि को नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इसी दिन को छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *