महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महान स्वतंत्रता सेनानी, महामना पं. मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्, समाज सुधारक और भारतीय सांस्कृतिक जागरण के अग्रदूत महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। शिक्षा, राष्ट्रनिर्माण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, महान स्वतंत्रता सेनानी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, ‘भारत रत्न’ महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रहित में समर्पित कर दिया। राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के प्रसार एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए ‘महामना’ के महत्वपूर्ण योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए किए गए उनके प्रयास युगों-युगों तक याद किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *