आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा एवँ गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान, देव दीपावली एवँ गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना सन्देश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, समस्त देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान, देव दीपावली एवँ गुरु नानक जयंती (प्रकाशोत्सव) की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आपके जीवन में ये पर्व नई खुशियां, उत्साह, उमंग एवँ सुख-समृद्धि लेकर आएं ऐसी कामना है।

कार्तिक पूर्णिमा के बारे में वर्णन करते हुए जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, हिंदू धर्म में कार्तिक के महीने को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक माह का आखिरी दिन है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुसरा नाम के राक्षस का वध कर देवताओं को स्वर्ग पुनः दिलाया था। इस दिन कार्तिक नक्षत्र पड़ता है। देशभर में कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्नान, दान आदि का बहुत महत्व है। इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है। इस बार गुरु नानक जयंती 24 नवबंर को मनाई जा रही है। इस दिन को गुरु पर्व या प्रकाश पर्व के नाम से भी मनाया जाता है। गुरु नानक देव सिख पंथ के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु हैं। नानक जी बालपन से ही सत्संग और चिंतन में लगे रहे। वे हमेशा लोगों से कहते थे ‘सब तेरा है क्या मेरा है’। यानी सब कुछ उस परमात्मा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों के हित के लिए समर्पित कर दिया। भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने इस शुभ अवसर पर ईश्वर से सभी की कुशलता एवँ खुशहाली की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *