देश की युवा शक्ति को ’अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ’अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर देश की युवा शक्ति और समस्त देशासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत की ऊर्जावान, प्रतिभाशाली और संकल्पवान युवा शक्ति को ’अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। युवाओं का ज्ञान, कौशल और नवाचार ’नए भारत’ एवं ’नए प्रदेश’ की सबसे बड़ी पूंजी है।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आज का युवा न केवल हमारे समाज की रीढ़ है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार भी है। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी युवा ’विकसित भारत-विकसित प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और उसके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। युवाओं के नवाचार, ऊर्जा, संकल्प और कर्मनिष्ठा से ही विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। राष्ट्र की उन्नति में अपना अमूल्य योगदान देने वाले देश के सभी ऊर्जावान, प्रतिभाशाली एवं कर्मठ युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *