देश के सभी खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया एवं राष्ट्रीय खेल दिवस व फिट इंडिया मूवमेंट के 7 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- पद्म भूषण’ से सम्मानित, हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! देश के सभी खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम को लगातार तीन स्वर्ण पदक दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाकर विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले मेजर ध्यानचंद जी की अद्भुत खेल प्रतिभा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनका जीवन हमें खेल भावना, निरंतर परिश्रम और उत्कृष्टता के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने फिट इंडिया मूवमेंट की शुभकामनाएं देते हुए कहा- समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के 7 गौरवपूर्ण वर्षों के पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में ‘फिट इंडिया’ अभियान ने स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर शुरू हुआ यह अभियान आज करोड़ों देशवासियों को स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवन के लिए प्रेरित कर रहा है। स्वस्थ नागरिक ही समर्थ और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं। आइए, योग, व्यायाम एवं खेलों को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *