आप सभी को योगिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भगवान श्रीहरि विष्णु जी को समर्पित ‘योगिनी एकादशी’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भगवान श्रीहरि विष्णु जी को समर्पित अत्यंत पुण्यदायी एवं कल्याणकारी आषाढ़ कृष्ण ‘योगिनी एकादशी’ के अवसर पर भगवान श्रीहरि को कोटिशः नमन और चरण वंदन एवं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विष्णु जी आपकी सभी मनोकानाएं पूर्ण करें।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- योगिनी एकादशी का पावन पर्व हमें सत्य, भक्ति, संयम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मान्यता है कि इस पवित्र व्रत के प्रभाव से भगवान श्रीहरि विष्णु अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर कर उन्हें सुख, समृद्धि और मोक्ष का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। योगिनी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान विष्णु आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें, परिवार में सुख-शांति बनी रहे और जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहे। भगवान श्रीहरि विष्णु की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं यश का संचार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *