समस्त देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी, देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘देव शयनी, आषाढ़ी एकादशी’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को आषाढ़ी एकादशी (देवशयनी एकादशी) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- भगवान श्री विष्णु जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो एवं मंगल का वास हो। प्रभु से प्रार्थना है कि वे हम सभी को धर्म, सत्य, सेवा और लोककल्याण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, जय श्रीहरि विष्णु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *