समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय आयकर दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘राष्ट्रीय आयकर दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय आयकर दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं देश की प्रगति, बुनियादी ढांचे के विकास और समृद्धि में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी करदाताओं को ‘राष्ट्रीय आयकर दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं!

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आप सभी का योगदान देश के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य का निर्माण करता है। भारत के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में देश के ईमानदार एवं जागरूक करदाताओं का योगदान अमूल्य है। आपका प्रत्येक कर राष्ट्र की प्रगति, विकास और जनकल्याण की मजबूत नींव है।

उन्होंने कहा- आइए, हम सभी अपने कर दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। आप सभी को राष्ट्रीय आयकर दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *