समस्त देशवासियों को ‘अभियन्ता दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘अभियंता दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, अभियंता दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं व समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारत रत्न मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। देश में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण एवं उन्नत तकनीकी क्षमता के विकास में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, भारत में प्रतिवर्ष 15 सितंबर को ‘अभियन्ता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत के महान अभियन्ता एवं भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती भी मनाई जाती है। एम. विश्वेश्वरैया भारत के महान इंजिनियरों में से एक थे, इन्होंने ही आधुनिक भारत की रचना की और भारत को नया रूप दिया। मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती को ही ‘अभियन्ता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *