आप सभी को ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ के अवसर पर देश के सभी युवाओं और समस्त देेेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- समस्त देश एवं प्रदेश के युवाओं और आप सभी को ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में कौशल विकास को नई गति मिली है। ‘स्किल इंडिया’ जैसे अभिनव प्रयासों ने युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- कौशल संपन्न युवा ही ‘विकसित भारत’ की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आइए, इस अवसर पर युवाओं को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *