समस्त देशवासियों को ‘नहाय-खाय’ के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- सूर्य देव की उपासना के पावन महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ के अवसर पर सभी छठव्रतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही प्रार्थना है।

 

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आस्था का महापर्व यानी कि छठ पूजा का त्योहार आज 13 नवंबर से शुरू हो चुका है। इस त्योहार के पहले दिन को नहाए खाए कहा जाता है, जिसमें सभी लोग नहाने के बाद पूजा करके कद्दूभात खाते हैं। इस दिन भोजन में भी विशेष चीजें तैयार की जाती है। छठ पर्व आपके जीवन में खुशहाली लाए, आप सभी को छठ पूजा व नहाय खाय की अनन्त शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *