सभी शिव भक्तों को पवित्र श्रावण मास की ‘शिवरात्रि’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने पवित्र श्रावण मास की ‘शिवरात्रि’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं सभी शिव भक्तों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- देवाधिदेव महादेव की आराधना और उपासना के पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

समाजसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- पवित्र श्रावण मास भक्ति, तप और शिव जी की आराधना का पावन अवसर है। पवित्र श्रावण मास की ‘शिवरात्रि’ के पावन अवसर पर आप सभी के जीवन में श्रद्धा, सद्भाव और शुभता का संचार हो, भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है। ॐ नमः शिवाय!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *