देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं भारत सरकार में माननीय केन्द्रीय मंत्री आदरणीय श्री गिरिराज सिंह जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- देश के विकास के लिए माननीय केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय नेता श्री गिरिराज सिंह जी का समर्पण सराहनीय है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि प्रदान करें, आपके सुदीर्घ जीवन और निरंतर ऊर्जावान बने रहने की मंगलकामना करती हूँ।