भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- विनम्र एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी माननीय राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड, आदरणीय श्री महेंद्र भट्ट जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन व अथक परिश्रम से संगठन व पार्टी कार्यकर्ता और अधिक ऊर्जा से निरंतर कार्य कर रहे हैं।

भगवान बद्री विशाल की कृपा से आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो, ईश्वर आपको सदैव खुशहाल जीवन प्रदान करें। यही प्रार्थना करती हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *