देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भगवान श्री विष्णु को समर्पित ‘अजा एकादशी’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- भगवान श्रीहरि विष्णु जी की उपासना एवं आराधना के पावन पर्व ‘अजा एकादशी’ के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने अपने संदेश में आगे कहा- जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो और आपकी प्रत्येक मनोकामना पूर्ण हो। भगवान श्रीहरि विष्णु जी की कृपा से आपके सभी रुके हुए कार्य सिद्ध हों और जीवन में सदैव भक्ति व आनंद का वास रहे, यही प्रार्थना है।