देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने अनुच्छेद 370 एवं 35A के निरस्तीकरण दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में एक भारत- श्रेष्ठ भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 व 35 ए निरस्तीकरण दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने कहा था कि ‘’एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे।’’ 5 अगस्त 2019 को आज ही के दिन यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 एवं 35A को निरस्त कर भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के स्वप्न को साकार किया था।
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- जम्मू-कश्मीर के सर्वस्पर्शी विकास एवं राष्ट्रहित को समर्पित इस ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व निर्णय के 7 वर्ष पूर्ण होने पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इन सात वर्षों में जम्मू-कश्मीर ने अलगाववाद और आतंक के अंधकार को पीछे छोड़ते हुए सुरक्षा, शांति और अभूतपूर्व विकास के एक नए स्वर्णिम अध्याय का सूत्रपात किया है।