देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने “अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस” के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, प्रेस एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े समस्त पत्रकार बंधुओं को “अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस” के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, ‘पत्रकारों के खिलाफ अपराधों के लिए दंडमुक्ति समाप्त करने के लिए प्रत्येक वर्ष 2 नवंबर को “अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस” मनाया जाता है। सच्चाई की आवाज़ कभी दबनी नहीं चाहिए, क्योंकि स्वतंत्र पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताकत है। पत्रकारों के विरुद्ध अपराधों में दंडमुक्ति समाप्त करने के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर संकल्प लें कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे।