देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं एवं जागरूकता हेतु विशेष सन्देश दिया है।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, धरती को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प को समर्पित ‘विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस’ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकृति हमारी अमूल्य धरोहर है और इसका संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस’ के अवसर पर सभी से आह्वान करते हुए कहा, आइए, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करें।