नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं ‘शिक्षा रत्न’ की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने जनपद देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में हो रही अतिवृष्टि को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने नदी-नालों के किनारे बसे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से बेहद एहतियात बरतने की अपील की।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में 21 जुलाई को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि में कई स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश, जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है। ऐसे में भूस्खलन और जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर बसे लोगों को बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है।

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने सभी लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा खराब मौसम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिससे किसी भी संभावित आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सके। किसी भी प्रकार की आपातकाल की स्थिति में सहायता के लिए तत्काल संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *