ओजोन परत के संरक्षण के साथ पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को अपनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व ओजोन दिवस’ के अवसर पर जागरूकता हेतु विशेष सन्देश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- विश्व ओजोन दिवस हमें पर्यावरणीय जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। आइए, ओजोन परत के संरक्षण के साथ पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को अपनाएं और भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित एवं हरित पृथ्वी सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व ओजोन दिवस’ के अवसर पर सभी से आह्वान करते हुए कि आइए, हम सभी ओजोन परत के संरक्षण हेतु पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा करने का सामुहिक संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *