देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान क्रांतिकारी, अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी एवं शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान क्रांतिकारी एवं भारत माता के वीर सपूत, अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन! अपने अदम्य साहस से ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाने वाले अमर शहीद भगत सिंह जी का त्याग और राष्ट्र-प्रेम आज भी देश के करोड़ों युवाओं में देशभक्ति का संचार करता है।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर देशवासियों के हृदय में देशप्रेम व आजादी की अलख जगाने वाले, महान क्रांतिकारी एवं युवाओं के प्रेरणास्त्रोत शहीद भगत सिंह जी का साहस, त्याग और बलिदान सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। इंकलाब की गूंज और भारत माता के गौरव, माँ भारती के अमर सपूत शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का नाम युगों-युगों तक अमर रहेगा।