पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान वैज्ञानिक एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध, महान वैज्ञानिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। उनके ज्ञान और आदर्श जीवन से प्रज्ज्वलित ज्योत सर्वदा युवाओं का मार्ग प्रशस्त करती रहेगी।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत के मिसाइलमैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। डॉ. कलाम एक ऐसे व्यक्ति थे जिनका हर कोई मुरीद है। कलाम भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाईयों पर ले गए। रक्षा क्षेत्र में भी उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. कलाम को भारत के मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। सभी के चहेते डॉ. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें शत-शत नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *