भारत माता के वीर सपूत कैप्टन मनोज कुमार पांडेय के बलिदान दिवस पर उन्हें शत-शत नमन: डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने कैप्टन मनोज कुमार पांडेय की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- कारगिल युद्ध मे अद्भुत शौर्य और अमूल्य पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले, भारत माता के वीर सपूत, अद्वितीय पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक, ‘परमवीर चक्र’ से अलंकृत कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मातृभूमि की रक्षा के लिए कैप्टन मनोज कुमार पांडेय का सर्वोच्च समर्पण, अद्वितीय वीरता और अटूट कर्तव्यनिष्ठा सदैव राष्ट्र को गौरवान्वित करती रहेगी। उनका शौर्य आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति, साहस और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का भाव निरंतर जागृत करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *