खटीमा गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर राज्य आंदोलनकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने उत्तराखंड राज्य आन्दोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकरियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, खटीमा गोलीकांड की बरसी पर, खटीमा गोलीकांड में पृथक उत्तराखंड राज्य की संकल्पपूर्ति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर राज्य आंदोलनकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, उत्तराखण्ड के वीर राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं बल्कि उत्तराखंड की आत्मा में अंकित वह शौर्यगाथा है, जिसने पर्वतीय अस्मिता और अस्तित्व को नई संजीवनी प्रदान की। उत्तराखंड राज्य निर्माण की महान यात्रा में राज्य आंदोलनकारियों का त्याग और अदम्य साहस सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *