देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ.अभिनव कपूर ने कहा, आजीवन संघर्ष, साहस व कुशल नेतृत्व की मिसाल, भारत की “लौह महिला” एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया। राष्ट्र को समर्पित, उनकी राजनीतिक दृढ़ता को हम भारतवासी हर पल याद करते हैं।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, देश की उन्नति और विकास में इंदिरा गांधी जी का अतुलनीय योगदान रहा। उन्होंने इस महान उद्देश्य के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। उनके कार्यकाल में भारत की सेना ने ऐतिहासिक शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पराजित किया तथा बांग्लादेश का निर्माण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *