महान क्रांतिकारी भाई परमानंद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने गदर पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भाई परमानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, गदर पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भाई परमानंद जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि व शत-शत नमन। उनका जीवन देशभक्ति और त्याग का प्रतीक रहा है। उनके विचार सदैव हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, स्वतन्त्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी, गदर पार्टी के संस्थापक सदस्य तथा आर्यसमाज व वैदिक धर्म के अनन्य प्रचारक भाई परमानंद जी का जीवन देशभक्ति, त्याग और आध्यात्मिक जागरण का उज्ज्वल प्रतीक रहा है। उनकी विचारधारा हमेशा हमें राष्ट्रसेवा, सत्य तथा धर्मनिष्ठा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *