सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम के अंतर्गत नागरिक सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई

नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में  एक भारत श्रेष्ठ भारत  समिति के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026  के अंतर्गत महाविद्यालय के कार्मिकों और छात्र छात्राओं को नागरिक सत्यनिष्ठा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो विजय सिंह नेगी ने कहा कि देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी बाधा है जिसके  उन्मूलन  के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं, इसलिए हम सभी को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी तथा नैतिकता का परिचय देना चाहिए और कानून के नियमों का पालन करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त कार्य पद्धति को बढ़ावा देना चाहिए।
एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति के संयोजक डॉ जितेंद्र नौटियाल ने  कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के द्वारा सम्पूर्ण देश में दिनांक 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत श्श्सत्यनिष्ठा से समृद्धिश्श् थीम पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इसी क्रम में उच्च शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ओर यह एक आवश्यक पहल है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर  कार्मिक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *