झड़ीपानी-कोल्हूखेत मार्ग पर कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

मसूरी। मसूरी से देहरादून जाने वाले नगर पालिका के झडीपानी कोल्हूखेत मार्ग पर एक पर्यटक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसके सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस, फायर, एसडीआरएफ व आईटीबीपी मौके पर पहुंची व कडी मशक्कत के बाद रेस्कयू कर कार सवार चार लोगों खाई से निकाल कर मोर्चरी में रख दिया गया है व परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रातः सवा नौ बजे थाना मसूरी पर सूचना प्राप्त हुई कि झड़ीपानी रोड चौकी बार्लाेगंज मसूरी क्षेत्र में तीव्र ढलान में एक छोटी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई हैं। सूचना पर कोतवाली मसूरी से पुलिस टीम तत्काल आपदा उपकरणों के साथ मौके पर रवाना हुई और घटना की गंभीरता को देखते हुए  तत्काल फायर सर्विस तथा 108 एम्बुलेंस को सूचित किया गया जो  मौके पर पहुंचे जहां स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ एक मारुति सिलेरियो सफेद रंग की डीएल 5 सीएस 4610 कार रोड की ढलान पर संभवतः ब्रेक फेल होने की वजह से तेजी से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी उससे पूर्व उनके द्वारा नजदीक की दुकान पर कुछ सामान खरीदा गया था और बातचीत में उत्तरकाशी से आना बताया था। सामान लेकर जैसे ही कार में बैठे तो कार ढलान की तरफ सड़क पर तेजी से जाने लगी और फिर खाली प्लाट से होते हुए गहरी खाई में गिर गई। जानकारी करने पर कार में सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत उम्र 19 वर्ष, सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 32, नेहरू नगर गाज़ियाबाद उम्र 48 वर्ष, व संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग दिल्ली उम्र 46 वर्ष का सवार होना पाया गया हैं। मौके पर एसडीआरएफ व आईटीबीपी भी पहुंची व खाई से चारों लोगों को कडी मशक्कत के बाद रेस्कयू किया गया। प्रथम दृष्टया तेज ढलान पर कार के ब्रेक फेल हो जाने के कारण कार का अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरना स्पष्ट हुआ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *