उत्तराखण्ड पशु चिकित्सा परिषद निर्वाचन में चार पदाधिकारी निर्वाचित

देहरादून। उत्तराखण्ड पशु चिकित्सा परिषद के निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. दीप्ति अरोड़ा ने शानदार जीत दर्ज की है। परिषद के सदस्यों के चयन के लिए आयोजित इस चुनाव में प्रदेश भर के पशु चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान के बाद घोषित हुए नतीजों में डॉ. दीप्ति अरोड़ा सहित शीर्ष चार प्रत्याशियों को परिषद का प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया है।
डॉ. दीप्ति अरोड़ा ने 372 मत हासिल कर परिषद में अपनी जगह पक्की की। डॉ. राहुल कुमार जोशी को 431 मत मिले।
डॉ. आलोक कुरियाल को 394 मत मिले। डॉ. कमल दुर्गापाल को 288 मत मिले। निर्वाचन में शामिल अन्य उम्मीदवारों में डॉ. शैलेश कुमार को 282 मत, डॉ. अशोक कुमार को 281 मत, डॉ. के. के. मिश्रा को 188 मत तथा डॉ. राकेश कुमार को 38 मत प्राप्त हुए।
डॉ. दीप्ति अरोड़ा और अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी गई है। परिषद को उम्मीद है कि डॉ. दीप्ति अरोड़ा अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तराखण्ड के पशु चिकित्सकों के हितों, पेशेवर गरिमा, पशु चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता तथा परिषद की संस्थागत मजबूती के लिए एक सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाएंगी। इसके साथ ही चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले समस्त पशु चिकित्सकों का भी आभार व्यक्त किया गया है।
कार्यक्रम में आलोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, उत्तराखंड सरकार, निर्वाचन अधिकारी,  डॉक्टर प्रयलंकर नाथ, रजिस्ट्रार, उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद, डॉ. उदय शंकर गुप्ता कृ डिप्टी रजिस्ट्रार, उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद डॉक्टर कैलाश उनियाल, अध्यक्ष, उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद, डॉक्टर मायामित्त सैनी, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ, डॉक्टर रवींद्र कुमार, महासचिव, उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ, डॉक्टर अमित देवराड़ी कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ  मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *