मसूरी। उप जिला चिकित्सालय लंढौर में आस संस्था ऋषिकेश के तत्वावधान में 20 टीबी रोगियों को मासिक पोषाहार किट वितरित की गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. खजान सिंह चैहान ने रोगियों को जरूरी सावधानी व दवाओं के नियमित सेवन की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर आस संस्था की सचिव हेमलता बहन ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय के सभागार में टीबी रोगी मासिक पोषाहार वितरण कार्यक्रम लगातार तीसरे वर्ष में पहुंच गया है व रोगियों की सेवा कर रहा है। पिछले सत्र में लगभग 30 टीबी रोगी पंजीकृत थे, जिनका उपचार किया गया व वर्तमान में 10 टीबी रोगी टीबी मुक्त हो गये व उनका कोर्स पूरा हो गया है। इनमें दो एमडीआर 12 माह ईलाज चलता है और तीन बॉन टीबी 18 माह इलाज चलता है, अन्य सामान्य टीबी रोगी हैं। पोषाहार वितरण कार्यक्रम में उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. खजान सिंह चैहान ने कार्यक्रम में शिरकत की और पोषाहार वितरण किया। उन्होंने रोगी जनों के द्वारा प्रकट की गई शंकाओं का समाधान भी किया और दवाइयों के साइड इफेक्ट पर बोलते हुए बताया यदि दवाई लेने के दौरान रोगी को परेशानी हो तो फिजिशियन को दिखाएं वे समाधान बताएंगे। इस बार पोषाहार प्रसिद्ध लेखिका डॉली डबराल देहरादून ने अपने स्व. पति की जयंती के अवसर पर प्रदान किया। कार्यक्रम में रोगीजनों का वजन और ऊंचाई नापी गई, रोगी जन ने अपने अनुभव साझा किए जो बेहद आश्चर्यजनक थे। लेकिन रोगी की इच्छाशक्ति के आगे रोग को भागना पड़ा। कार्यक्रम में उप जिला चिकित्सालय के डा. खजान सिंह चैहान, एसटीएस बृहस्पति कोठियाल देहरादून, आस टीबी चैंपियन वॉलिंटियर संजोगिता, रेशमा आस सचिव हेमलता बहन एवं रोगी जन उनके परिजनों ने सहभाग किया। इस मौके पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट का सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।
![]()