उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन इलाकों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम मंगलवार को भी बदला रहने का अनुमान है। सोमवार को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रहे। केदारनाथ धाम में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि मंगलवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

तीन हजार मीटर से अधिक ऊंवाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने का अनुमान है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार-गुरुवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य 25.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 10.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज मौसम में होगा बदलाव

टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 14.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को मौसम बदला हुआ रहेगा। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व पांच जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button