उत्तराखण्ड

मसूरी और धनोल्टी में हुई बर्फबारी, पर्यटकों की उमड़ी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। नैनीताल, धनोल्टी, हर्षिल, चकराता और सुरकंडा के बाद अब पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी मे भी बर्फबारी शुरू हो गई। मसूरी में गुरुवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है।

मसूरी में बुधवार रात से ही मौसम खराब हो गया था। देर रात क्षेत्र में जमकर ओले पड़े। जिसके बाद से ही शहर में कोहरा छाया हुआ था। गुरुवार सुबह से ही हल्की बारिश हुई, लेकिन दोपहर को बर्फबारी होने पर पर्यटकों के चेहरे खिल गए। मसूरी में बर्फबारी का पर्यटकों को हमेशा से ही खासा इंतजार रहता है। बीते वर्ष मसूरी में बर्फबारी न होने से पर्यटक मायूस थे। वहीं, इस साल भी अब तक बर्फबारी नहीं हुई थी।

बुधवार रात को जैसे ही मौसम खराब हुआ तो पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, गुरुवार दोपहर को बर्फबारी होने से पर्यटकों के भी चेहरे खिल गए। धनोल्टी में पर्यटकों ने जमकर मौज मस्ती की। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में अगर उत्तर-पश्चिम हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का अहसास होगा, नहीं तो तापमान में कोई खास कमी देखने को नहीं मिलेगी। कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम अब करवट बदलता रहेगा। आज जहां कई जगह पर बारिश हो रही है। वहीं कल दो फरवरी को मौसम साफ रहेगा। तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button