उत्तराखण्ड

महिला समानता दिवस पर नारी शक्ति को सादर नमन : भावना पांडे

हरिद्वार। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी, प्रसिद्ध जनसेवी, जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केन्द्रीय अध्यक्ष एवं हरिद्वार लोकसभा सीट से जेसीपी की प्रत्याशी भावना पांडे ने महिला समानता दिवस पर नारी शक्ति को सादर नमन किया एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- महिला समानता दिवस पर नारी शक्ति को सादर नमन। देश व प्रदेश की समस्त माताओं-बहनों के आत्मसम्मान, समानता एवं उनके अधिकारों को समर्पित ‘महिला समानता दिवस’ की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

जेसीपी प्रत्याशी भावना पांडे ने ‘महिला समानता दिवस’ के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि महिला समानता दिवस हर साल 26 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1920 के बाद से हुई। महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने और समाज में उनकी स्थिति मजबूत बनाने के उद्देश्य से हर साल महिला समानता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत तब हुई जब एक देश में महिलाओं को मतदान का अधिकार तक नहीं था।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि महिलाओं को कानूनी तौर पर पुरुषों के समान ही अधिकार मिले हैं, लेकिन समाज में उनकी स्थिति को लेकर असमानता है। लोगों के मन में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए दोहरी मानसिकता होती है। समाज में आज भी महिलाओं को पुरुषों के बराबर के अधिक नहीं मिलते हैं। हालांकि दुनियाभर में महिलाओं को समान अधिकार और स्थान दिलाए जाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

बताते चलें कि देवभूमि की बेटी भावना पांडे बीते काफी वर्षों से महिलाओं के हित के लिए लड़ती आईं हैं और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाती आईं हैं। महिलाओं को जागरूक करने एवं उन्हें उनके अधिकार दिलाने के उद्देश्य से भावना पांडे ने कईं आन्दोलनों में प्रतिभाग किया एवं अपना समर्थन दिया। उनके ये प्रयास आज भी निरंतर जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button