उत्तराखण्ड

पहले की तुलना में और भी अधिक शानदार होगा भाजपा का चुनावी परिणाम : अजय सोनकर

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने कहा कि राजपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत पकड़ बरकरार है। इसका दमदार असर आगामी सभी चुनावों में देखने को मिलेगा।

भाजपा करनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष अजय सोनकर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे अपने स्तर से पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के कईं युवाओं ने उनके कहने पर भाजपा का दामन थामा हैं।

उन्होंने कहा कि वे पार्टी के एक सच्चे सिपाही की तरह संगठन के हित में कार्य कर रहे और इस कार्य में उन्हें पार्टी के बड़े नेताओं एवं पदाधिकारियों का भी भरपूर सहयोग व आर्शीवाद मिल रहा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शानदार कार्य कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में ना सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में सगठन की मजबूती एवं भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के लिए उनके साथ-साथ सभी पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आगामी सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का चुनावी परिणाम पहले की तुलना में और भी अधिक शानदार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button